फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swaroopanand saraswati name on shankaracharya post council agreed

काशी ज्योतिषपीठः शंकराचार्य पद के लिए स्वरूपानंद के अभिषेक पर परिषद की मुहर

Wed, 20 Dec 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 20 Dec 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Swaroopanand saraswati name on shankaracharya post council agreed
स्वरूपानंद सरस्वती
सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद की कार्यकारिणी की मंगलवार को रवींद्रपुरी में हुई बैठक ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर द्वारिका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के अभिषेक को उचित ठहराया गया। भारत धर्म महामंडल के एक धड़े की ओर से उठाए गए इस कदम से सनातन धर्म की रक्षा होगी।
विज्ञापन


इससे उच्च न्यायलय के आदेश के परिप्रेक्ष्य में सनातन धर्म के गौरवशाली परंपरा का पालन होगा। परिषद के पदाधिकारियों ने एक स्वर से कहा कि देश के सबसे वरिष्ठ आचार्य दंडी स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के पद पर अभिषेक सनातन धर्म का अभिषेक है।
विज्ञापन


परमहंसी गंगा आश्रम (एमपी) में अभिषेक समारोह कराने वाले महामंडल के पदाधिकारी, सदस्यों की सराहना की गई। वहीं ज्योतिष्पीठ पर जगदगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के अभिषेक पर शंकराचार्य सेवक मंडल ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद के अलोपीबाग स्थित ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य सेवक मंडल ने भारत धर्म महामंडल के चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह को पत्र भेजकर अभिषेक कराने वाले पदाधिकारियों, सदस्यों के बारे में जानकारी मांगी है। ताकि उनके विरुद्ध हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का मुकदमा चलाया दाखिल किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed