फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami Nischalanand Saraswati worshipped Adishankaracharya

Varanasi News: स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने आदिशंरकाचार्य का किया पूजन

Wed, 22 Apr 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Swami Nischalanand Saraswati worshipped Adishankaracharya
आदिशंकराचार्य के प्राकट्योत्सव पर पूर्वाम्नाय गोर्वद्धनपुरी के शंकराचार्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने मंगलवार को पूर्वाग्नाय दक्षिणामूर्ति मठ अस्सी में दक्षिणामूर्ति मंदिर में आदि शंकराचार्य का विधिवत पूजन किया। साधु-संतों और अनुयायियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। आदि शंकराचार्य भगवान के प्राकट्यमहोत्सव पर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान आदिशंकराचार्य शिव के अवतार हैं। उन्हाेंने सनातन की रक्षा के लिए चारों दिशाओं में पीठ की स्थापना की। मठ में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में पूजन-अर्चन हुआ। साधना एवं राष्ट्ररक्षा शिविर सनातन की रक्षा पर चर्चा हुई। शंकराचार्य के निजी सचिव स्वामी निर्विकल्यानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में यज्ञाचार्य डॉ. बलराम पांडेय के आचार्यत्व में 12 वैदिक विद्वानों ने गणेशादि पूजन, मंडप पूजन तथा अन्नाधिवास यिका। भगवान दक्षिणामूर्ति सहित अन्य देव-देवियों के विग्रहों को अन्न में वास कराया गया। बुधवार को भगवान दक्षिणामूर्ति के विग्रह को नवनिर्मित मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed