{"_id":"5de3a88b8ebc3e54da22609d","slug":"swadhin","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा शराब पीने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा शराब पीने से युवक की मौत
Sun, 01 Dec 2019 06:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 01 Dec 2019 06:34 PM IST
सार
Vj
विज्ञापन
स्वार के जीजीआईसी में बाबू के कार्यालय में शराब पीते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दानगंज चोलापुर थाना क्षेत्र के पवारेपुर ग्राम पंचायत के रहने वाले बत्तीस वर्षीय राजू सिंह की मृत्यु शनिवार की रात हो गई। परिजनों की शिकायत पर मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना चोलापुर के प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि राजू सिंह नशे में धुत होकर घर पहुंचे, जहां पर उनकी हालत बिगड़ी।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर ले गए, जहां से दीनदयाल को रेफर किया गया। दीनदयाल से बीएचयू जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। राजू सिंह के रिश्तेदारों और परिजनों ने नशे में धुत होकर ज्यादा मात्रा में शराब पीने से मौत होने की शंका जाहिर की, जिस पर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। किसी प्रकार का आरोप परिजनों नहीं लगाया है
विज्ञापन