अगले हफ्ते वाराणसी आ सकती हैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, व्यवस्थाएं सुधारने में जुटा प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय आयोजन स्थलों पर हो रहे काम की मानिटरिंग कर रहा है। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सात हजार मेहमान वाराणसी आएंगे। अब तक तीन हजार मेहमानों ने विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराया है।
पढ़ेंः वाराणसी के स्कूलों में शुरू हुईं प्रवासी भारतीय सम्मेलन की खास तैयारियां, मन मोह लेंगी तस्वीरें
ऐसे में प्रवासियों की मेहमाननवाजी को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वाराणसी में पहली बार हो रहे आयोजन को लेकर विदेश मंत्रालय बेहद सक्रिय है। यही कारण है कि विदेश मंत्री भी तैयारियों को लेकर आश्वस्त होना चाहती हैं।
जनरेटर से रोशन होगी टेंट सिटी
ऐढ़े में टेंट सिटी बनाई जा रही है। जहां पर सारी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से भी जनरेटर से होने वाली आपूर्ति बेहतर और निर्बाध होगी। जनरेटर का इस्तेमाल करने पर केवल डीजल का खर्च आएगा। हालांकि यह खर्च बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति में किए जाने वाले खर्च से कम होगा।
इस नाते आयोजक समिति ने जनरेटर से ही विद्युत आपूर्ति का निर्णय लिया है। इस बारे में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता आशीष अस्थाना ने कहा कि ऐढ़े के टेंट सिटी में बिजली की व्यवस्था कराने का खर्च काफी अधिक आ रहा है, इसे देखते हुए टेंट सिटी में विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर का इस्तेमाल करने की बात हुई है।