{"_id":"5c10f6acbdec2241703a5fe4","slug":"prepration-start-for-nri-summit-in-varanasi-schools","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के स्कूलों में शुरू हुईं प्रवासी भारतीय सम्मेलन की खास तैयारियां, मन मोह लेंगी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के स्कूलों में शुरू हुईं प्रवासी भारतीय सम्मेलन की खास तैयारियां, मन मोह लेंगी तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर वाराणसी के स्कूलों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। स्कूलों में सांस्कृतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्येक स्कूल को एक देश आवंटित किया गया है। विद्यालय के छात्र-छात्राएं उसी देश की संस्कृति व वेशभूषा के अनुसार कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आर्य महिला इंटर कॉलेज में प्रवासी भारतीय पखवाड़ा के अंतर्गत सूरीनाम से संबंधित प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से देश की मनोरम झलकियां दिखाई, तो कुछ छात्राओं ने वहां के रहन-सहन की झांकियों के माध्यम से दर्शाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी ने किया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की छात्राओं ने अतिथियों के समक्ष ग्रीस की प्रस्तुति की। विभिन्न प्रकार के मॉडल, स्लाइड शो, के जरिए पारथियोन, टेंपल आफ एथेन नाइक, टेंपल आफ जेसिस, एथेनियन ट्रेजरी, टेंपल आफ कनकोरडिया, एकोपोलिस, भारत और ग्रीस के संसद भवन का आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं स्लाइड शो के माध्यम से ग्रीस का इतिहास आकर्षक एवं रोचक ढंग से की गई प्रस्तुति सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सनबीम एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने आस्ट्रेलिया की झांकी प्रस्तुत की। उन्होंने नाटक, भाषा और विजुअल के माध्यम से देश की संस्कृति को प्रस्तुत किया। वहां की भौतिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा। वहीं डीपीएस काशी के बच्चों ने बेलारूस देश को अपने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अतिथियों के समक्ष पेश किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे बच्चे ऐसे लग रहे थे मानो हम उस देश में पहुंच गए हो।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने स्लाइड शो व विभिन्न मॉडल से वहां के जीवन को प्रदर्शित किया। नगवा स्थित तुलसी विद्या निकेतन में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया गया। यह छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा मौका था जब सुदूर मध्य अमेरिका महाद्वीप के सुंदर देश अलसल्वाडोर का जीता-जागता स्वरूप दिखाई पड़ा। अलसल्वाडोर की संस्कृति, व्यापार, कला, संगीत और उद्योग-धंधों का खाका उनके सामने था। विद्यालय के बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भारतीयता के संग-संग अलसल्वाडोर की पूरी जानकारी साझा की।