फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surya dut landing at Babatpur airport from Somnath

सोमनाथ से विश्वनाथ की धरती पर पहुंचा ‘सूर्य दूत’

Thu, 19 Mar 2015 02:33 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
Surya dut landing at Babatpur airport from Somnath

वाराणसी। ‘सोलर इंपल्स-2’ का काशी पड़ाव इस पूरे अभियान को आध्यात्मिक ऊर्जा देगा। यह कहना है कि  बगैर ईंधन के दुनिया के सफर पर निकले स्विस विमान के चालक आंद्रे बोर्शबर्ग का। बुधवार की रात ‘सूर्य दूत’ के चौथे पड़ाव लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बाबतपुर पर उतरने के बाद खुशी से उनके मुंह से यह उद्गार निकला।

विज्ञापन

 अहमदाबाद से सुबह सात बजे उड़े इस विमान ने बनारस तक की 1071 किलोमीटर की दूरी 82 किलोमीटर की औसत रफ्तार से 13 घंटे में तय की। हालांकि पायलट बोर्शबर्ग ने अहमदाबाद से उड़ान भरने के दौरान ट्विट कर 15 घंटे में वाराणसी पहुंचने की जानकारी दी थी मगर रास्ते में हवा अनुकूल होने और मौसम साफ होने की वजह से यह सफर 13 घंटे में ही पूरा हो गया।
विज्ञापन

अक्षय ऊर्जा का संदेश देने निकला ‘सूर्य दूत’ रात आठ बजे एयरपोर्ट पहुंच गया मगर उसे लैंड कराने में 35 मिनट लग गए। 53 सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने तीन चरणों में इस विमान की लैंडिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ की धरती से विश्वनाथ की धरती पर पहुंचे विमान की अगवानी भारत में स्विटजरलैंड के राजदूत लाइनस वान केस्टरमूर ने की। उधर, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विट करके कहा कि इस प्राचीनतम में आपका स्वागत है। मैं आपके आगे की यात्रा के लिए शुभकामना देता हूं।
हवाई अड्डे पर टीम का स्वागत करने के लिए महापौर रामगोपाल मोहले, स्थानीय विधायक अजय राय, कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव, डीएम प्रांजल यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार व एयरपोर्ट के निदेशक एसके मल्लिक, स्विस दूतावास से जुड़े इंद्रनील बसु, रुचिता जिंदल मौजूद थे।

 वीआईपी लाउंज में 39 जीटीसी के आर्मी बैंड ने धुन बजाकर चालक दल का अभिनंदन किया। यह विमान गुरुवार की सुबह 5:30 बजे बाबतपुर से म्यांमार के मेंडले एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगा। बनारस से म्यांमार के लिए इस विमान को बट्रेंड पिकार्ड लेकर उड़ेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने से पहले विमान ने एयरपोर्ट का तीन चक्कर लगाया। स्वागत समारोह के बाद विमान के पायलट आंद्रे बोर्शबर्ग मीडिया के सामने आए और उन्होंने अपने सफर की यादों को साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed