फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surprise contestant

संपन्न सरप्राइज कांटेस्ट में पतियों ने बनाए डिश

Mon, 10 Apr 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 10 Apr 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Surprise contestant
संपन्न सरप्राइज कांटेस्ट में व्यंजन बनाते लोग।

विज्ञापन
‘अमर उजाला’ और ‘टाटा संपन्न’ की ओर से आयोजित संपन्न सरप्राइज कांटेस्ट रविवार को आयोजित किया गया। पत्नियों ने कानपुर की जानीमानी शेफ कविता सिंह से लजीज व्यंजन बनाने के टिप्स सीखे, तो पतियों ने बीवियों के लिए डिश बनाकर उपहार जीते। रासरंग बैंक्वेट हाल सिगरा में आयोजित कांटेस्ट में चेतगंज के मनोज गुप्ता विनर बने। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल महिलाओं में रेसिपी बुक और मसाले के पैकेट बांटे गए। उनसे सवाल भी पूछे गए। सही जवाब देने पर उपहार दिए गए।


शेफ कविता सिंह ने सबसे पहले मैक्सिकन चिला रोल बनाया। इसके बाद पाव भाजी बनाकर महिलाओं को टेस्ट कराया। उन्होंने महिलाओं के कई सवालों के जवाब दिए। इससे पहले मुख्य अतिथि आर्य महिला नागर मल मॉडल स्कूल के सीईओ और कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अनुराग दीक्षित, उनकी पत्नी पूजा दीक्षित और ‘अमर उजाला’ के यूनिट हेड यादवेश कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ. दीक्षित ने कहा कि कुकिंग एक कला है, जिसमें नियमित साधना की जरूरत होती है। उधर टाटा केमिकल्स के कंज्यूमर प्रोडक्ट बिजनेस मार्केटिंग जनरल मैनेजर सागर बोके ने बताया कि भोजन को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने में सामानों की गुणवत्ता बहुत जरूरी होती है। टाटा संपन्न से जुड़े प्रोडक्ट में इसका ध्यान रखा जाता है। कार्यक्रम में टाटा संपन्न की ओर से वैष्णव एजेंसी से गोविंद बरनवाल, रुद्रा इंटरप्राइजेज के आदित्य, शशि ट्रेडर्स से विनय सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

कांटेस्ट में चार प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें पतियों को पत्नी के लिए स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खिलाना था। प्रतिभागियों ने पनीर पकौड़ा, बेसन का हलवा, बेसन ढोखा, कढ़ी कड़ाही पनीर बनाया। शेफ कविता सिंह ने सभी व्यंजनों का स्वाद चखा। इसके बाद परिणाम की घोषणा की। इसमें कढ़ी कड़ाही पनीर बनाने वाले मनोज गुप्ता विनर बने। दूसरे नंबर पर बेसन ढोखा बनाने वाले अनुराग वर्मा, बेसन हलवा बनाने वाले गोपाल ने तीसरा और पनीर पकौड़ा बनाने वाले विश्वनाथ ने चौथा पुरस्कार जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed