{"_id":"648b5239e2cbd9dead0751b6","slug":"supporters-of-two-bhojpuri-singers-came-face-to-face-varanasi-news-c-20-vns1013-254337-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: भोजपुरी के दो चर्चित गायकों के समर्थक हुए आमने-सामने, जमकर धक्कामुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: भोजपुरी के दो चर्चित गायकों के समर्थक हुए आमने-सामने, जमकर धक्कामुक्की, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Fri, 16 Jun 2023 10:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:15 AM IST
सार
भोजपुरी के दो चर्चित गायकों के समर्थक वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित एक मॉल के समीप आमने-सामने हो गए। मामला तूल पकड़ने वाला ही था कि तब तक पुलिस आ गई और सभी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
धक्का-मुक्की की सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
भोजपुरी के दो चर्चित गायकों के समर्थक वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित एक मॉल के समीप आमने-सामने हो गए। मामला तूल पकड़ने वाला ही था कि तब तक पुलिस आ गई और सभी भाग खड़े हुए। सोशल मीडिया के एक प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी के एक गायक की फोटो को लेकर दूसरे गायक के समर्थकों ने कुछ कमेंट किया।
विज्ञापन
जिस गायक ने फोटो शेयर की थी, उसके समर्थकों को दूसरे गायक के समर्थकों का कमेंट नागवार गुजरा। मामला सोशल मीडिया पर इस कदर तूल पकड़ा कि दोनों गायकों के समर्थक एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए आमने-सामने मिलने के लिए ललकारने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद छावनी क्षेत्र स्थित एक मॉल के समीप दोनों गायकों के समर्थक कार और बाइक से आए। हालांकि पुलिस को आता देख दोनों गायकों के समर्थक मौके से खिसक लिए। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि सूचना के आधार पर फोर्स भेजी गई थी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन