Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2027: Will Owaisi AIMIM Make an Impact in Meerut First Rally Scheduled for November 14

यूपी: 2022 में फेल रहे, 2026 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू? ओवैसी के मेरठ दौरे को लेकर सियासी सरगर्मी तेज

Tue, 10 Nov 2026 11:25 AM IST
Sharukh Khan अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 10 Nov 2026 11:25 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मेरठ दौरे से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 14 नवंबर को मेरठ के नौचंदी मैदान से ओवैसी चुनावी हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन
UP Election 2027: Will Owaisi AIMIM Make an Impact in Meerut First Rally Scheduled for November 14
Owaisi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर राजनीतिक दलों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) इस बार सूबे में पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने का दम भर रही है।
विज्ञापन


पार्टी की रणनीति और आगामी दौरों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं कि 2022 विधानसभा चुनाव में मेरठ में पार्टी फेल रही थी, क्या इस बार ओवैसी का जादू चलेगा।
विज्ञापन


एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 14 नवंबर को मेरठ में चुनावी हुंकार भरेंगे। उनकी जनसभा नौचंदी मैदान में तय की गई है। यह इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पहली चुनावी रैली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ओवैसी ने सितंबर महीने से ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वह मेरठ आ रहे हैं। इस जनसभा के जरिए ओवैसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत का अहसास कराने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी कोशिश करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनाव के मद्देनजर एआईएमआईएम की आजाद समाज पार्टी (आसपा) के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। गठबंधन हुआ तो दोनों पार्टियों में किसके खाते में कौन सी सीट जाएगी, इसे लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि शहर और किठौर सीट एआईएमआईएम के खाते में जा सकती है।

2022 के चुनाव में प्रदर्शन
विधानसभा चुनाव-2022 के एआईएमआईएम ने मेरठ जिले की चार सीटों से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे। चार प्रत्याशी वोटों में पांच हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे।
 

 
सीट प्रत्याशी वोट मिले
हस्तिनापुर विनोद कुमार 4,290
सिवालखास रफत 3,019
किठौर तसलीम अहमद 4,833
मेरठ शहर इमरान अहमद 3,038

पार्टी जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेगी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम किन-किन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जाएगा। समाजवादी पार्टी सिर्फ मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल करती है। एआईएमआईएम का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है ताकि समाज के हर वर्ग को उसका अधिकार मिल सके। शादाब चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed