Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drivers will now be checked before traveling on expressways In UP entry will be denied without fitness

यूपी: अब एक्सप्रेसवे पर चलने से पहले होगी चालकों की जांच; बिना फिटनेस नहीं मिलेगी एंट्री; हादसों पर सरकार सख्त

Tue, 10 Nov 2026 12:05 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 12:05 PM IST
सार

आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर हुए भीषण बस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की फिटनेस और नशे की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर गति सीमा का पालन कराने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
drivers will now be checked before traveling on expressways In UP entry will be denied without fitness
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर अब वाहन चालकों की जांच अनिवार्य करने की तैयारी है। एक्सप्रेसवे पर वाहन लेकर जाने से पहले चालक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच होगी कि चालक ने किसी मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, परिवहन आयुक्त, यूपीसीडा के सीईओ और रोडवेज के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


निर्देशों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर प्रवेश से पहले वाहन चालकों की फिटनेस जांच सुनिश्चित की जाएगी। चालक के स्वास्थ्य और नशे की स्थिति की जांच के बाद ही उसे आगे जाने की अनुमति देने की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गति सीमा का उलंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

सरकार ने एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का सख्ती से पालन कराने के भी निर्देश दिए हैं। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

जीरो पॉइंट पर हुए हादसे के बाद बढ़ी सख्ती

गौरतलब है कि कल आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर भीषण बस हादसा हुआ था। इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठे। अब सरकार ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर चालकों की फिटनेस, नशे की जांच और निर्धारित गति सीमा के पालन को लेकर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed