{"_id":"6110343c8ebc3e79562365be","slug":"sunshine-till-noon-the-weather-changed-due-to-rain-in-the-evening-varanasi-news-vns605043558","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर तक धूप, शाम को झमाझम बारिश से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर तक धूप, शाम को झमाझम बारिश से बदला मौसम
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से तेज धूप होने के बाद रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर तक बादलों की आवाजाही जारी रही, फिर तेज धूप और इसके बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। नम हवा के साथ बारिश होती रहेगी।
जून में मानसून की दस्तक के बाद उस महीने में तो 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। जुलाई महीने में 100 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, अगस्त के शुरुआत से ही तापमान में भी उतार चढ़ाव बना है। अधिकतम तापमान कभी 38 डिग्री सेल्सियस तो कभी 32 तक पहुंच रहा है। रविवार को दोपहर तक तेज धूप, उमस होने के बाद हुई बारिश से मौसम बदल गया। शाम करीब पांच बजे से शुरू होकर एक घंटे तक तेज बारिश से शहरी, ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि मानसून की सक्रियता की वजह से बारिश हो रही है। अभी दो दिन तक ऐसे ही बारिश होते रहने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस की जगह रविवार को 34.4 रिकार्ड किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 26.1 की तुलना में 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।