यूपी: चीनी मिल से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, किसानों की फसल को किया राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चीनी मिल के बगास (खोई) से निकली चिंगारी ने मिल के आसपास लगभग 50 बीघे गेहूं की फसल को स्वाहा कर दिया। नाराज किसान मिल पहुंचे तो कुछ युवाओं ने यहां तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने युवाओं को लाठी भांजकर भगाया। मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।
द किसान सहकारी चीनी मिल में इन दिनों पराई समाप्ति की ओर है। रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास मिल परिसर में रखे बगास (खोई) में आग लग गई। मिलकर्मियों ने इसे बुझाया लेकिन आग पूरी तरह से बुझी नहीं थी।
इससे निकली चिंगारी हवा के साथ आसपास के किसानों की पक कर तैयार गेहूं की फसल में पहुंच गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल स्वाहा हो गई। इससे नाराज किसान मिल परिसर पहुंचे।
इस दौरान भड़के युवाओं ने मिल में तोड़फोड़ कर दी। मिल प्रशासन की ओर से इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मुबारकपुर पुलिस ने लाठी भांज किसानों और युवाओं को भगा दिया। मिल प्रशासन की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी जा रही है। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।