{"_id":"68480c2b0d72528e460af19c","slug":"success-story-of-iit-bhu-students-40-startups-seven-of-them-unicorns-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Success Story: आईआईटी बीएचयू के 40 स्टार्टअप, इनमें सात यूनिकॉर्न; करोड़ों- अरबो का हो रहा व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Success Story: आईआईटी बीएचयू के 40 स्टार्टअप, इनमें सात यूनिकॉर्न; करोड़ों- अरबो का हो रहा व्यापार
Tue, 10 Jun 2025 04:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Jun 2025 04:13 PM IST
सार
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू से निकले छात्रों ने स्टार्टअप को ग्लोबल बनाया। इसे लेकर ई-सेल की ओर से ग्लोबल स्तर पर काम कर रहे अपने 40 स्टार्टअप की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामना के 40 मानस पुत्रों ने अपनी प्रतिभा से करोड़ों-अरबों का बाजार बनाने में सफलता हासिल की है। यहां से निकले स्टार्टअप अब सेंसेक्स और निफ्टी के शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो चुके हैं। इसे लेकर आईआईटी बीएचयू के ई-सेल की ओर से ग्लोबल स्तर पर काम कर रहे अपने 40 स्टार्टअप की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
दुनिया भर में फैले बीएचयू के पुरातन छात्र इन कंपनियों से अपनी और अपने संस्थान की पहचान करा रहे हैं। इसमें अब तक सात यूनिकॉर्न कंपनियां बन गईं हैं। तीन सोनीकॉर्न और बाकी 30 बेहतर प्रदर्शन करते स्टार्टअप्स शामिल हैं।
विज्ञापन
यूनिकॉर्न में 1 बिलियन यूएस डॉलर से बड़े स्वामित्व वाली कंपनियां आती हैं। वहीं सोनीकॉर्न में एक बिलियन यूएस डॉलर से कम की कंपनियों को गिना जाता है। आईआईटी की ओर से इन स्टार्टअप को शुरू करने वाले छात्रों का नाम भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
युवा उद्यमियों के नाम भी जारी
संस्थान के ई-सेल की ओर से बताया गया है कि ये सभी स्टार्टअप्स आईआईटी बीएचयू से ही शुरू हुए। अनुराग सिन्हा का वन कार्ड, प्रतीक माहेश्वरी का फिजिक्सवाला, संजय सेटी का शॉप क्लूज, अमिताव साहा का फर्स्ट क्राई और एक्सप्रेस बीज आदि यूनिकॉर्न कंपनियों में शुमार हैं। वहीं, आदित्य कंडोई की रेडक्लिफ लैब, मुकुल सचान की लेंडिंग कार्ट, अनिल नागर का अड्डा 247 सोनीकॉर्न कंपनियों में शामिल है।
एशिया का सबसे बड़ा और पहला ऑनलाइन किड्स स्टोर
फर्स्ट क्राई एशिया का सबसे बड़ा और पहला ऑनलाइन किड्स स्टोर है। भारत में इसका ऑफिस पुणे में है। आधिकारिक तौर पर इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी। इसका मार्केट कैप 21,296 करोड़ रुपये है। ये कंपनी शेयर मार्केट में ब्रेनबीज सॉल्यू्शन के नाम से है। यह किड्स वियर की दुनिया की प्रमुख कंपनियों में से एक है।