Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Subhash Chandra Bose was remembered in Bharat Nari Gatha

Varanasi News: भारत नारी गाथा में सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Fri, 23 Jan 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose was remembered in Bharat Nari Gatha
लमही स्थित विशाल भारत संस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सुभाष महोत्सव में विचार व्यक्त करते हिंदू महासभ
अंतरराष्ट्रीय सुभाष महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लमही स्थित विशाल भारत संस्थान ने सुभाष भवन में भारत नारी गाथा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने विश्व के पहले सुभाष मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने 5 नारियल अर्पित कर और मशाल जलाकर महोत्सव के दूसरे दिन का उद्घाटन किया। इस दौरान सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। युवा परिषद के सदस्य सत्यम राय के नेतृत्व में लमही के मुख्य गेट से युवाओं ने हाथों में तिरंगा और नेताजी सुभाष की तस्वीर के साथ स्वागत किया। बाल आजाद हिंद बटालियन की सेनापति दक्षिता भारतवंशी ने चक्रपाणि को सलामी दी।
विज्ञापन

संस्थान की बेटियों ने इली भारतवंशी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष के समय का प्रिय गीत हम भारत की बेटी हैं, अब उठा चुकीं तलवार का मंचन किया। आदिवासी समाज की बेटियों एवं आदिवासी समाज के पुजारी द्वारिका प्रसाद खरवार ने स्वामी चक्रपाणि को पीतल का तीर धनुष देकर अपने समाज का भगवान राम से संबंधों को याद दिलाया। स्वामी चक्रपाणि ने अपने क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए 3 नारी शक्ति को सम्मानित किया। इसमें साहित्य सेवा के लिए डॉ. नीरजा माधव, ग्रामीण के उत्थान के लिए प्रिया सिंह और नेताजी सुभाष पर शोध पत्र लेखन हेतु बीएचयू के इतिहास विभाग की छात्रा जीनत रहमान को सुभाष स्कालरशिप सम्मान से विभूषित किया। भारत नारी गाथा में 500 महिलाओं से संवाद करते हुए स्वामी ने कहा कि जब-जब इस देश पर संकट आया तब-तब नारियों ने मोर्चा संभाला। विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि भारतीय इतिहास नारी गाथा से भरा हुआ है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा रानी लक्ष्मी बाई रेजिमेंट का गठन पूरी दुनियां के साथ द्वितीय विश्व युद्ध में शामिल मित्र राष्ट्रों को स्पष्ट संदेश दिया कि भारत के खून में गुलामी सहना नहीं है। विशिष्ट अतिथि संत अतुलानंद आवासीय विद्यालय की प्रबंध निदेशक दिव्य सिंह ने विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. नीरजा माधव ने, संचालन डॉ. नजमा परवीन ने व धन्यवाद डॉ. कवीन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने दिया। इस अवसर पर डॉ. निरंजन श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, नाजनीन अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed