जैसे ही पैसे मिले दरोगा ने फाड़ दिया चालान, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बाप बड़ा ना भईया, सबसे बड़ा रुपईया' इस वाक्य को सार्थक करता हुआ रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक पुलिसकर्मी रिश्वत मिलते ही चालान फाड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में भाजपा नेता प्रिंस सिंह ने पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
यह मामला मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के दरोगा का बताया जा रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर आम जनता और वाहन स्वामियों का उत्पीड़न करके धन वसूली कर रही है। वाहन चेकिंग में पुलिस लोगों से अभद्रता भी कर रही है।
19 जुलाई को एक चौकी प्रभारी ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक के खंभे से टकराने के बाद उसका चालान कर दिया। पहले चौकी प्रभारी ने ट्रक का कागज दिखाकर ट्रक छोड़ने की बात कही और इसके बाद चौकी प्रभारी के कहने पर सिपाही ने ट्रक चालक से वसूली की।
पैसे मिलने पर चौकी प्रभारी ने सिपाही से चालान निकलवाया और उसे फाड़ दिया। चौकी प्रभारी का पैसा लेने और चालान फाड़ने की घटना वीडियो में कैद हो गई और यह वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस और सरकार की बदनामी हो रही है। इस संबंध में सीओ सिटी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच चल रही है। इसकी जांच के बाद जल्द ही इसकी रिपोर्ट पेश की जाएगी।