फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sub inspector take bribe and constable tear chalan copy video viral in mirzapur

जैसे ही पैसे मिले दरोगा ने फाड़ दिया चालान, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 24 Jul 2019 01:37 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 24 Jul 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector take bribe and constable tear chalan copy video viral in mirzapur
रिश्वत लेने के बाद चालान फाड़ता दरोगा - फोटो : अमर उजाला

'बाप बड़ा ना भईया, सबसे बड़ा रुपईया' इस वाक्य को सार्थक करता हुआ रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक पुलिसकर्मी रिश्वत मिलते ही चालान फाड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले में भाजपा नेता प्रिंस सिंह ने पुलिस अधीक्षक अवधेश पांडेय को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी है। 

विज्ञापन


यह मामला मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के दरोगा का बताया जा रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर आम जनता और वाहन स्वामियों का उत्पीड़न करके धन वसूली कर रही है। वाहन चेकिंग में पुलिस लोगों से अभद्रता भी कर रही है।
विज्ञापन


19 जुलाई को एक चौकी प्रभारी ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक के खंभे से टकराने के बाद उसका चालान कर दिया। पहले चौकी प्रभारी ने ट्रक का कागज दिखाकर ट्रक छोड़ने की बात कही और इसके बाद चौकी प्रभारी के कहने पर सिपाही ने ट्रक चालक से वसूली की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे मिलने पर चौकी प्रभारी ने सिपाही से चालान निकलवाया और उसे फाड़ दिया। चौकी प्रभारी का पैसा लेने और चालान फाड़ने की घटना वीडियो में कैद हो गई और यह वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस और सरकार की बदनामी हो रही है। इस संबंध में सीओ सिटी सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच चल रही है। इसकी जांच के बाद जल्द ही इसकी रिपोर्ट पेश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed