फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sub-Inspector accused affair with differently-abled man wife flees police outpost after caught

UP: दिव्यांग की पत्नी से रात में मिलने पहुंचे सब-इंस्पेक्टर को लोगों ने पकड़ा, चौकी लाने के बाद फरार; हंगामा

Mon, 06 Jul 2026 07:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 06 Jul 2026 07:06 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में एक सब-इंस्पेक्टर पर दिव्यांग की पत्नी से संबंध रखने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने उसे दिव्यांग के घर से पकड़कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन वह चौकी से फरार हो गया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस फरार दरोगा की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Sub-Inspector accused affair with differently-abled man wife flees police outpost after caught
हेलमेट पहनकर भागा सब-इंस्पेक्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव में बीती रात एक नाटकीय घटना सामने आई। ग्रामीणों ने एक सब-इंस्पेक्टर को दिव्यांग व्यक्ति के घर से पकड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर अल्ताफ खान का दिव्यांग की पत्नी से लंबे समय से संबंध था।

विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 ने अल्ताफ खान को हिरासत में लिया और पल्हना पुलिस चौकी ले गई। आरोप है कि पुलिस चौकी से ही अल्ताफ खान मौका देखकर फरार हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। 

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दरोगा का गांव में लंबे समय से आना-जाना था। अल्ताफ खान पहले पल्हना चौकी पर ही तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना पर बताई जा रही है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने नहीं आई है।

ग्रामीणों के अनुसार, देवगांव कोतवाली के पल्हना पुलिस चौकी पर पूर्व में तैनात सब-इंस्पेक्टर अल्ताफ खान का किसी प्रकरण को लेकर जमुई गांव में जाना हुआ था। इसी दौरान उनकी मुलाकात दिव्यांग की पत्नी से हो गई। इसके बाद से ही अल्ताफ खान का निरंतर जमुई गांव में आना-जाना, दिव्यांग की पत्नी से मिलना, रात में उसके घर रुकना और सुबह निकल जाना ग्रामीणों को नागवार लगता था। 

पहले पुलिस चौकी पल्हना पर कार्यरत होने के कारण ग्रामीण विरोध नहीं कर पा रहे थे। एक माह पूर्व स्थानांतरण के बाद भी उनका आना-जाना बंद नहीं हुआ, जिससे ग्रामीण नाराज थे। इस संबंध में सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से उन्हें इस मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed