{"_id":"6707f0ec9c89e6ba88086e87","slug":"stuti-bajaj-scholarship-iit-bhu-will-started-with-donation-one-crore-parents-announced-memory-of-daughter-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU : एक करोड़ के दान से शुरू होगी स्तुति बजाज स्कॉलरशिप, माता-पिता ने दिवंगत बेटी की याद में की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU : एक करोड़ के दान से शुरू होगी स्तुति बजाज स्कॉलरशिप, माता-पिता ने दिवंगत बेटी की याद में की घोषणा
Thu, 10 Oct 2024 08:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:51 PM IST
सार
Varanasi News: एक करोड़ के दावे पर आईआईटी-बीएचयू की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। बताया गया है कि राकेश बजाज ने अपनी दिवंगत बेटी के नाम से छात्रवृत्ति के लिए संस्थान को 30 लाख का रुपये का चेक दिया है। लेकिन, उनके द्वारा अनुदान के तौर पर 1 करोड़ रुपये देने का कोई वार्ता नहीं हुई है।
विज्ञापन
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में एक नई स्कॉलरशिप की शुरुआत की जा रही है। ये स्कॉलरशिप संस्थान की पूर्व छात्रा स्तुति बजाज के नाम से शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
स्तुति बजाज के माता पिता की ओर से संस्थान को मिलने वाली एक करोड़ी की दान राशि से ये स्कॉलरशिप शुरू होगी। स्तुति के माता-पिता ने बुधवार को 30 लाख की पहली किस्त संस्थान को सौंप दी है। स्तुति के जन्मदिन पर हर साल 24 सितंबर को आईआईटी की छात्रा को स्काॅलरशिप की तय राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
स्तुति बजाज आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की बीटेक छात्रा थीं। पिछले साल, 22 दिसंबर को 35 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनकी याद में उनके माता-पिता नीता बजाज और राकेश बजाज ने एक करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बुधवार को उन्होंने डीन प्रो. हीरालाल प्रामाणिक को पहली किस्त के तौर पर 30 लाख रुपये सौंपे। स्तुति बजाज रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर की सदस्य थीं। उनके पिता पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दान में रोटरी क्लब ने भी बड़ी भूमिका निभाई है।
