फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students will be able to build your photo postage stamp

छात्र बनवा सकेंगे अपनी तस्वीर वाला डाक टिकट

Wed, 07 Sep 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 07 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to build your photo postage stamp
डाक टिकट - फोटो : अमर उजाला
डाक विभाग की ओर से शुरू माई स्टैंप योजना के तहत छात्र-छात्राएं अपनी तस्वीर वाला डाक टिकट बनवा सकेंगे। उनके लिए यह मौका सात से चौदह सितंबर तक होगा। इस समयावधि के दौरान डाक विभाग ने बीएचयू में विशेष कैंप का आयोजन किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय के निकट लगने वाले इस कैंप में छात्र अपनी तस्वीर लगी डाक टिकट बनवा सकेंगे। इसके अलावा उन्हें इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रधान डाकघर पूर्वी मंडल की ओर से स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाकर डाक टिकट बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बीएचयू में लगने वाले आठ दिवसीय कैंप की शुरूआत बुधवार से हो रही है। यहां संबंधित छात्र अलग-अलग थीम पर अपनी डाक टिकट बनवा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रवर अधीक्षक डाक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आवेदन करने वाले को तत्काल डाक टिकट तैयार कर मुहैया करा दिया जाएगा। इसके बाद शहर के कुछ और विश्वविद्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में कैंप लगवाया जाएगा, ताकि अधिकाधिक युवा इस सेवा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed