{"_id":"57cf29a44f1c1bb0303195ba","slug":"students-will-be-able-to-build-your-photo-postage-stamp","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र बनवा सकेंगे अपनी तस्वीर वाला डाक टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र बनवा सकेंगे अपनी तस्वीर वाला डाक टिकट
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 07 Sep 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
डाक टिकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग की ओर से शुरू माई स्टैंप योजना के तहत छात्र-छात्राएं अपनी तस्वीर वाला डाक टिकट बनवा सकेंगे। उनके लिए यह मौका सात से चौदह सितंबर तक होगा। इस समयावधि के दौरान डाक विभाग ने बीएचयू में विशेष कैंप का आयोजन किया है।
केंद्रीय विद्यालय के निकट लगने वाले इस कैंप में छात्र अपनी तस्वीर लगी डाक टिकट बनवा सकेंगे। इसके अलावा उन्हें इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रधान डाकघर पूर्वी मंडल की ओर से स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाकर डाक टिकट बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बीएचयू में लगने वाले आठ दिवसीय कैंप की शुरूआत बुधवार से हो रही है। यहां संबंधित छात्र अलग-अलग थीम पर अपनी डाक टिकट बनवा सकेंगे।
प्रवर अधीक्षक डाक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आवेदन करने वाले को तत्काल डाक टिकट तैयार कर मुहैया करा दिया जाएगा। इसके बाद शहर के कुछ और विश्वविद्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में कैंप लगवाया जाएगा, ताकि अधिकाधिक युवा इस सेवा का लाभ उठा सकें।