{"_id":"602c0f9b6fa6cd1a686a1053","slug":"students-were-informed-about-the-constitution-preparing-for-ias-pcs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को दी संविधान की जानकारी, पहले दिन छात्रों को मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को दी संविधान की जानकारी, पहले दिन छात्रों को मिली जानकारी
Wed, 17 Feb 2021 12:03 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के कांस्टीट्यूरेट शब्द से हुई है। इसका अर्थ है बनावट। हमारा संविधान विश्व में सबसे मजबूत माना जाता है, क्योंकि इसमें विभिन्न देशों की न्याय व्यवस्था को भी शामिल किया गया है। इसके निर्माण में देश के विभिन्न विधिवेत्ताओं का मार्गदर्शन रहा। उक्त बातें सदर तहसील के सुलह अधिकारी डॉ. निर्भय भाष्कर ने मंगलवार को अभ्युदय योजना के तहत छात्र-छात्राओं से कक्षा में कहीं।
विज्ञापन
वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित राजकीय संत रविदास आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण संस्थान में अभ्युदय योजना के तहत छात्र-छात्राओं को संविधान का पाठ पढ़ाते हुए डॉ. भाष्कर ने पहली कक्षा ली। समाज कल्याण विभाग में बतौर अतिथि प्रवक्ता डॉ. निर्भय भाष्कर ने सुबह 10 से 11.30 बजे तक पहली कक्षा कक्षा में मौजूद 81 छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान पढ़ाया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं को भी डॉ. भाष्कर ने शांत किया। क्लास की वीडियोग्राफी और फेसबुक पर भी अपलोड किया गया। इसके पूर्व संस्था अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में सरस्वती पूजन किया गया।
विज्ञापन
हर दिन फेसबुक पर अपलोड होगा वीडियो
संस्था अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र ने बताया कि प्रतिदिन यहां संचालित होने वाली कक्षा का वीडियो बनाया जाएगा। उसे फेसबुक के मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना नाम से एकाउंट पर अपलोड किया जाएगा। कोचिंग में नहीं आने वाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन भी क्लास का फायदा उठा सकेंगे।