{"_id":"5ff848f5bc02b20b142e49f6","slug":"students-start-indefinite-strike-at-kashi-vidyapeeth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, छात्रसंघ चुनाव कराने है मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, छात्रसंघ चुनाव कराने है मांग
Fri, 08 Jan 2021 05:28 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 08 Jan 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर छात्र-नेताओं ने शुक्रवार को प्रशासनिक भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर कुलपति से जल्द से जल्द चुनाव अधिकारी का नाम घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
छात्र नेता सुशील यादव, आलोक रंजन के नेतृत्व में धरने पर बैठे छात्र नेताओं ने कुलपति के सामने छात्र संघ चुनाव को 30 जनवरी तक कराने की मांग रखी है। कहा कि अब जब विश्वविद्यालय खुलने लगा है तो नियमानुसार छात्र संघ चुनाव कराया जाना छात्रों के हित में है।
विज्ञापन
Trending Videos
नारेबाजी करते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
चेतावनी दी कि छात्रसंघ पर फैसला ना होने तक उनका धरना प्रशासनिक भवन के सामने जारी रहेगा। इस दौरान प्रफुल पांडेय, अभय शक्ति सिंह, संजय कुमार यादव, संदीप पाल, अभिषेक सोनकर, प्रभु पटेल, गौतम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।