फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students sitting on dharna in BHU for not taking action

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में बिचौलिए पर कार्रवाई न होने पर धरने पर बैठे छात्र

Sat, 22 Apr 2023 08:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Students sitting on dharna in BHU for not taking action
फोटो
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में बिचौलिए पर कार्रवाई न होने पर धरने पर बैठे छात्र
20 फरवरी को अस्पताल के सीटीवीएस विभाग से छात्रों ने रंगे हाथ पकड़ा था
चिकित्सा अधीक्षक पर कार्रवाई न करने, निजी कंपनी को जांच देने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल में 20 फरवरी 2023 को सीटीवीएस डिपार्टमेंट से एक बिचौलिए को पकड़ने के बाद कार्रवाई न होने पर छात्रों ने शनिवार को सिंह द्वार पर धरना दिया। चिकित्सा अधीक्षक पर कार्रवाई न करने, निजी कंपनी को जांच की जिम्मेदारी देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टर डाॅ. धीरेंद्र राय ने छात्रों से ज्ञापन लेकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर छात्र माने।

छात्रों का कहना था कि बिचौलिए को रंगेहाथ पकड़ा गया था। लंका थाना और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की थी। अस्पताल में सीसीआई लैब में होने वाली जांच की जिम्मेदारी निजी कंपनी को दे दी गई। आरोप लगाया कि चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रतीक चिह्न में विश्वविद्यालय के मूल प्रतीक चिह्न की जगह कमल का फूल दर्शाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही परिसर से दो निर्दोष छात्रों को जबरदस्ती थाने ले जाने और मारपीट का भी छात्रों ने विरोध किया। मांग है कि परिसर में पुलिस का प्रवेश प्रतिबंधित हो। चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द दोषियों की पहचान कर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। शोध छात्र रंजीत माधव, अभिनव पांडेय, अजीत यादव, निर्भय यादव, सागर चौबे, रोहित राणा, शशि और ऋषभ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article