{"_id":"698b93c891fbc37ded0ef36f","slug":"students-should-identify-themselves-for-career-interest-should-be-given-priority-varanasi-news-c-20-vns1056-1286029-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कॅरिअर के लिए खुद को पहचानें छात्र, रुचि को देनी होगी वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कॅरिअर के लिए खुद को पहचानें छात्र, रुचि को देनी होगी वरीयता
विज्ञापन
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में आयोजित जिला कॅरिअर गाइडेंस मेले में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सफल कॅरिअर से जुड़ी बारीकियां बताईं। इसमें देश-विदेश में रहने वाले पुरातन छात्रों ने भी अपने अनुभवों को साझा किया। मुख्य अतिथि डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि विद्यार्थियों को कॅरिअर के लिए खुद को पहचानने और अपनी रुचि को वरीयता देने का आह्वान किया।
कॉलेज में आयोजित मेले में डीआईजी ने कहा कि परिश्रम में निरंतरता बहुत जरूरी है। जीवन में मूल्यों को सर्वोपरि स्थान पर रखकर आगे बढ़ता रहना चाहिए। कनाडा से ऑनलाइन जुड़े रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी एडवाइजर मयंक पांडेय ने कहा कि हर सफलता के पीछे एक संघर्ष अंतरनिहित होता है। असफलता का मुकाबला करते हुए स्वयं पर विश्वास रखना जरूरी होता है। कॉलेज के पुरातन छात्र और मध्य प्रदेश सरकार में उपसचिव महिप तेजस्वी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिश्रम से न कतराने की सलाह दी।
सेवानिवृत्त जज सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि 46 साल बाद कॉलेज में आना एक सुखद अनुभव है। कहा कि शिक्षा का उद्देश्य समाज का उत्थान होना चाहिए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा ने कहा कि खेल को कॅरिअर बनाना आनंद का विषय है। आईआईटी बीएचयू के बृजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में एक अच्छा श्रोता बनने की सलाह दी। क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कॅरिअर गाइडेंस के लिए मेले का आयोजन और विद्यालय में कॅरिअर हब का स्थापित किया जाना समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश योजना के तहत अच्छी पहल है। इसका निश्चित तौर पर लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। इस दौरान डॉ. विजय भारतीय सिंह, आनंद दूबे आदि मौजूद रहे।