फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest against PM's public meeting in BHU

बीएचयू में पीएम की जनसभा का छात्रों ने किया विरोध

Thu, 15 Jul 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students protest against PM's public meeting in BHU
बीएचयू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 जुलाई को होने वाली सभा का छात्रों ने विरोध किया। भगत सिंह छात्र मोर्चा के बैनर तले केंद्रीय कार्यालय पर धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का हवाला देकर विश्वविद्यालय प्रशासन कक्षा चलाने की अनुमति नहीं दे रहा है, ऐसे समय में सभा करने की अनुमति देना गलत है।
विज्ञापन

छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह और चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी को छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन दिया, जिस पर उन्होंने नियमानुसार कार्यवाही का आश्वासन दिया। बीएचयू केंद्रीय कार्यालय पर कुलपति से मिलने पहुंचे छात्रों की कुलपति से मुलाकात नहीं हुई तो वही धरने पर बैठे गए।
विज्ञापन

सभा में छात्रों ने कहा कि पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय को खोले जाने, कोरोना प्रोटोकॉल के साथ आफलाइन कक्षाओं के चलाए जाने की मांग की जा रही है। विश्वविद्यालय में लंबे समय से अकादमिक गतिविधियां बंद हैं। ऐसे में परिसर के अंदर राजनीतिक रैली करवाई जा रही है। छह हजार लोगों का एकत्र होना कोरोना नियमों का उल्लंघन है। ज्ञापन देने वालों में सुमित, लोकेश, पवन, उमेश, शशांक, अविनाश, अभिनव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed