{"_id":"60f5d64e8ebc3e736850e8af","slug":"students-created-a-ruckus-after-the-vaccine-was-over-varanasi-news-vns601387098","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका खत्म होने पर विद्यार्थियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका खत्म होने पर विद्यार्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
जिले में कोरोना वैक्सीन का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है। टीके की कमी की वजह से उन्हें टीका नहीं लगा पा रहा है। सोमवार को जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, आयुर्वेद कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों को बिना टीका लौटना पड़ा। यहां उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। वहीं, सोमवार को 10,263 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 साल के 9531 और 45 साल से ऊपर के 732 लोग शामिल रहे। शहरी और ग्रामीण इलाकों में 38 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई थी। शहरी इलाकों में बने केंद्रों पर सबसे अधिक भीड़ विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की रही। महिला अस्पताल कबीरचौरा पर समय से पहले वैक्सीन की पहली डोज खत्म होने के बाद विद्यार्थियों को वापस करना पड़ा। एक घंटे से अधिक समय तक लाइन में खड़े विद्यार्थियों को जैसे ही टीका खत्म होने की जानकारी दी गई तो हंगामा करने लगे। सीएमओ से भी शिकायत की है। अस्पताल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना एसआईसी को दी। कुछ देर बाद महिला अस्पताल पहुंचे सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बातचीत कर किसी तरह मामला शांत कराया। यहां दोपहर 12 बजे पहली डोज खत्म हो गई। केवल महिला स्पेशल बूथ और कुछ दूसरी डोज वालों का टीका लगाया जा रहा था। सोमवार को दुर्गाकुंड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पेशल बूथ पर 12 लोगों को टीका लगाया गया।
रात आठ बजे खुला पोर्टल
मंगलवार को टीका लगवाने वालों के लिए सोमवार रात आठ बजे पोर्टल खुला। इधर, पहले से ही पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग कराई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब हर दिन टीका लगवाने वालों के लिए स्लॉट बुकिंग अनिवार्य कर दिया गया है। बताया कि मंगलवार को 45 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
रात आठ बजे खुला पोर्टल
मंगलवार को टीका लगवाने वालों के लिए सोमवार रात आठ बजे पोर्टल खुला। इधर, पहले से ही पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग कराई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब हर दिन टीका लगवाने वालों के लिए स्लॉट बुकिंग अनिवार्य कर दिया गया है। बताया कि मंगलवार को 45 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन