फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students celebrated black day in BHU

Varanasi News: बीएचयू में छात्रों ने मनाया काला दिवस

Wed, 21 Dec 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Students celebrated black day in BHU
बीएचयू प्रशासन द्वारा छात्रों के निलंबन का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों परिसर में पोस्टर लगाने के बाद बुधवार को छात्रों ने काला दिवस मनाया। मुख्य परिसर से लेकर बरकछा तक इसका असर देखने को मिला। बांह पर काली पट्टी बांधकर छात्रों ने फीस वृद्धि सहित अन्य मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन में समर्थन मांगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में वीटी चौराहे से लेकर सेंट्रल लाइब्रेरी, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय, कला संकाय, विज्ञान संस्थान सहित अन्य जगहों पर बांह पर काली पट्टी बांधकर छात्रों ने विरोध जताया। इसको अन्य छात्रों ने भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की गई। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगें नहीं मानीं तो जल्द ही पूरे विश्वविद्यालय में काला दिवस मनाया जाएगा और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed