महिला हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरी छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला हिंसा पर रोक, अधिकारों की रक्षा और राजनीति में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी के उद्देश्य से चलाई जा रही इस मुहिम में सिर पर मेरी बेटी मेरा वैभव लिखी टोपी लगाई छात्राएं जागरुकता संबंधी नारा लगाते आगे बढ़ती जा रहीं थी। लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, लोहटिया होते हुए रैली मैदागिन स्थित टाउनहाल पहुंची।
यहां अग्रसेन पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कुमकुम मालवीय की मौजूदगी में कार्यक्रम संयोजक डॉ. आकाश ने सभी को महिला सुरक्षा आदि की शपथ दिलाई गई। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा, संतुष्टि हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. रितु गर्ग, डॉ. अशोक सिंह, पूर्व एमएलसी प्रमोद मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन पवन सिंह, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अलका सिंह ने किया।