{"_id":"5d49e34b8ebc3e6ccf654a67","slug":"student-varanasi-news-vns4769827146","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की मदद से कश्मीर से लौटा छात्रों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की मदद से कश्मीर से लौटा छात्रों का दल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
--सभी केंद्र--
कश्मीर से लौटे 50 छात्र
ब्यूरो
वाराणसी। कश्मीर में पढ़ाई कर रहे एनआईटी और मेडिकल के 50 छात्रों का दल रेलवे की मदद से सोमवार को लौटा। वाराणसी से अलग-अलग ट्रेनों से उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व कोलकाता स्थित उनके घरों को भेजा गया। उनके आराम और भोजन आदि का इंतजाम भी रेलवे ने किया।
यूपी, कोलकाता, बिहार के कई छात्र कश्मीर में इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अनुच्छेद 370 समाप्त करने को लेकर एहतियातन शिक्षण संस्थानों को बंद करने और छात्रों के घर लौटने का फैसला किया गया। सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे कई छात्र आर्थिक समस्या से भी जूझ रहे थे, क्योंकि बैंक से पर्याप्त रुपये नहीं निकाल पाए थे। स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह ने इन छात्रों को अलग-अलग ट्रेनों से कोलकाता और बिहार भेजा।