फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student Varanasi dies in NIT Jalandhar Father said my son cannot commit suicide

NIT जालंधर में वाराणसी के छात्र की मौत: पिता बोले- मेरा बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता, उसकी सुनियोजित हत्या हुई

Thu, 10 Nov 2022 03:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 10 Nov 2022 03:52 PM IST
सार

वाराणसी के जद्दूमंडी निवासी पंकज केसरी की जालंधर के डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में हुई संदिग्ध मौत को पिता दुर्गा केसरी हत्या मान रहे हैं। 

विज्ञापन
student Varanasi dies in NIT Jalandhar Father said my son cannot commit suicide
पंकज केसरी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के लक्सा क्षेत्र अंतर्गत जद्दूमंडी निवासी पंकज केसरी की जालंधर के डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में हुई संदिग्ध मौत को पिता दुर्गा केसरी हत्या मान रहे हैं। पिता के अनुसार बेटे की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई। उसके कमरे से बरामद सुसाइड नोट में उसकी लिखावट नहीं है। कमरे के अंदर कुंडी बंद करके फंदे पर लटक जान नहीं दे सकता। इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। पिता दुर्गा के अनुसार जालंधर के मकसूदां थाने में बेटे की हत्या किए जाने की तहरीर भी दी है।

विज्ञापन


जालंधर से बुधवार को लौटे दुर्गा प्रसाद का आरोप है कि वहां कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। किसी का नहीं सुन रही है। मीडिया को भी बेटे के कमरे में जाने नहीं दिया गया। यदि ढंग से जांच हो तो बेटे की हत्या करने वाले बेनकाब होेंगे।
विज्ञापन


नमकीन का कारोबार करने वाले चाचा शैलेंद्र केसरी ने बताया कि भतीजा पंकज केसरी सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देता था। सनातन धर्म इंटर कालेज से इंटरमीडिएट किया था। 2019 अगस्त माह में उसका दाखिला एनआईटी जालंधर में हुआ था। इस बार अंतिम वर्ष में था। उसकी संगत गलत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार से भी कोई ऐसा दबाव नहीं था कि जिससे कारण वह सुसाइड कर ले। पंकज के असमय मौत से मां और तीन बहनें बेसुध रहीं। सोमवार की रात पंकज केसरी का शव उसके हास्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed