फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student preparing for medical admission dies in suspicious condition in varanasi his uncle accused for murder

Varanasi News: मेडिकल प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध हालत में मौत, चाचा ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 15 Jul 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Jul 2022 05:19 PM IST
सार

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नितेश मिश्रा (20) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Student preparing for medical admission dies in suspicious condition in varanasi his uncle accused for  murder
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र नितेश मिश्रा (20) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। नीतेश प्रतापगढ़ के कोतवाली पट्टी थाना क्षेत्र के शेखपुरा अठगवां का मूल निवासी था। वह शुकुलपुरा में जिस किराए के कमरे में रहते था उसी में बीते मंगलवार को उसका शव मिला था।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार होने के बाद शुक्रवार को भेलूपुर थाने पर पहुंचे मृतक के चाचा प्रतापगढ़ निवासी रवींद्र मिश्रा ने नितेश की हत्या करने का आरोप उसके साथियों पर लगाया। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया कि नितेश के साथ रहने वाले छात्रों और एक लाइब्रेरी में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस बात की जानकारी नितेश ने परिजनों को दी थी। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि बगैर जांच पड़ताल कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed