{"_id":"589b43c34f1c1b945237a46e","slug":"student-leader-chaos-and-outrage-at-sampurnand-sanskrit-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रनेताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रनेताओं ने किया हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 08 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खेल मद में गड़बड़ी और छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाए
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश सूची से कुछ छात्रों के नाम गायब होने पर छात्रनेताओं ने बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में हंगामा किया। कुलपति कार्यालय के पास सुरक्षा कर्मचारी से हाथापाई की। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष और चीफ प्राक्टर से नोकझोंक भी हुई।
छात्रनेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्र हितों की अनदेखी और क्रीड़ाधिकारी पर खेल मद में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिया चौबे, महामंत्री नरेंद्र मिश्र की अगुवाई में कुलपति से मिलने पहुंचे छात्रों ने बताया कि प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी कुछ छात्रों का नाम प्रवेश सूची में नहीं है।
छात्रावास आवंटन, सड़क मरम्मत, पेयजल, छात्रावासों के सुंदरीकरण का भी मुद्दा उठाया। आशुतोष त्रिपाठी, राहुल उपाध्याय, पूर्व महामंत्री अभिषेक मिश्र आदि ने क्रीड़ा अधिकारी पर खेल शुल्क के मद में जमा पैसे का निजी काम में इस्तेमाल का आरोप लगाया।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि जल्द मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे।
चीफ प्राक्टर लालजी मिश्र ने कहा कि प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी न होने की वजह से ही छात्रों का नाम सूची में नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व कर्मचारियों से दुव्यर्वहार ठीक नहीं। अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।