फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student election in sanpoornanand univercity : 13 nominations for the presidency

अध्यक्ष पद के लिए 13 नामांकन

Thu, 08 Dec 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 08 Dec 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
student election in sanpoornanand univercity : 13 nominations for the presidency
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ नामांकन किया। चार प्रमुख पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री) पर 50 पर्चा दाखिल किया गया। इसमें अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर 13-13 जबकि महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पर 12-12 प्रत्याशी शामिल हैं। सभी पदों पर सात से आठ ऐसे नाम हैं, जो हर पद के लिए पर्चा दाखिल किए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 16 दिसंबर को मतदान होना है, इसके लिए परीक्षा भवन स्थित चुनाव कार्यालय में चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी प्रो. हेतराम कछवाह के निर्देशन में हुए नामांकन के लिए पांच अलग-अलग काउंटर बने थे। पहले मुख्य द्वार पर चीफ प्राक्टर और उनकी टीम ने प्रत्याशी, प्रस्तावक-समर्थक की जांच की, उसके बाद अंदर चुनाव में लगी टीम के सदस्यों ने प्रमाण पत्रों की जांच की। काउंटर पर नामांकन पत्रों में लगे अभिलेखों की जांच के बाद प्रत्याशी बाहर आए और समर्थकों संग जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान कई प्रत्याशी विभागों में उपस्थिति का सत्यापन कराने में परेशान रहे। दोपहर एक बजे तक का समय बीत जाने के करीब आधे घंटे बाद तक मौका दिया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि दस को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशन, 11 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी और उसी दिन शाम तीन बजे के बाद प्रत्यािशयों की अंतिम सूची जारी होगी। 16 दिसंबर को सुबह 9 से 2 बजे तक मतदान और उसी दिन शाम तीन बजे से मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई ने प्रिया चौबे को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। जिलाध्यक्ष और काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री विकास सिंह ने बताया कि इसके अलावा रंजीत तिवारी उपाध्यक्ष, नरेंद्र मिश्रा महामंत्री, दीपक तिवारी को पुस्तकालय मंत्री पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed