फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student died in road accident in jaunpur

विधायक लिखी गाड़ी से कुचल कर छात्र की मौत, परीक्षा देकर लौट रहा था

Sat, 10 Feb 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 10 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Student died in road accident in jaunpur
मड़ियाहूं विधायक पुत्र के खिलाफ केस दर्ज होने पर लोग माने - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौ‌नपुर में एक छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उंचनी कला गांव के नंदगंज चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर 12.30  बजे विधायक लिखी तेज रफ्तार सफारी गाड़ी से कुचलकर साइकिल सवार छात्र शुभम यादव (15) की मौत हो गई।
विज्ञापन


वह हाईस्कूल की परीक्षा देकर जौनपुर से लौट रहा था। घटना के बाद गाड़ी में मौजूद अपना दल (स) से मड़ियाहूं की विधायक लीना तिवारी पुत्र सात्विक तिवारी साथ चल रही दूसरी गाड़ी से निकल भागे। इससे आक्रोशित लोगों ने सफारी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


बाद में जौनपुर- मड़ियाहूं मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। शाम को विधायक पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किए जाने पर 5 घंटे बाद रास्ता साफ हुआ। इस दौरान सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के कैलावर गांव निवासी अभय राज यादव का 15 वर्षीय पुत्र शुभम यादव जनक कुमारी इंटर कालेज जौनपुर में प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा देकर साइकिल से घर वापस जा रहा था।

दोपहर साढ़े बारह बजे नंदगंज चौराहे पर तेज गति से आ रही सफारी गाड़ी ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सफारी में मड़ियाहूं विधायक के पुत्र सात्विक तिवारी और पुलिस का गनर भी थे। 

Student died in road accident in jaunpur
ग्रामीणों ने 5 घंटे ठप रखा जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना था कि हादसे के बाद सात्विक अपने काफिले की दूसरी गाड़ी में बैठकर भाग गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगाने का प्रयास किया पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया पर लोग नहीं माने और शव को रख कर सड़क पर जाम लगा दिया।

सूचना पर एसडीएम जगदंबा सिंह, सीओ राम भवन यादव, कोतवाल पन्नगभूषण ओझा और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुुंच गई। अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच कई दलों के नेता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कहा कि विधायक पुत्र के खिलाफ केस दर्ज होने तक धरना जारी रखा जाएगा।

शाम साढ़े 5 बजे पुलिस ने सात्विक तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर प्राथमिकी की कापी ग्रामीणों को दी। उसके बाद रास्ता साफ कराया जा सका। 
उधर, सात्विक तिवारी ने बताया कि गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था। वह सर्विसिंग कराने के लिए सफारी जौनपुर ले जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed