फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student died in road accident after hit by trailer in varanasi

बुझ गया घर का चिराग: ट्रेलर की टक्कर से स्कूल जा रहे छात्र की मौत, घटना से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

Wed, 24 Jul 2024 11:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jul 2024 11:16 AM IST
सार

वाराणसी जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल जा रहे एक छात्र ने ट्रेलर की चपेट में आने से जान गवां दिया। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम कर दिया। 

विज्ञापन
student died in road accident after hit by trailer in varanasi
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग व मृत छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के पहाड़िया चंद्र चौराहा मार्ग पर नटुईं पर एक बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूल जा रहे विद्यार्थी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़ कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पहाड़िया बलुवा मार्ग को बंद कर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार व स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही, लेकिन लोग नहीं माने। काफी मान- मन्नौवल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह रामरेपुर में पान की दुकान चलाने वाले अजीत जायसवाल का इकलौता पुत्र भावेश (15) घर से रुस्तमपुर स्थित एक विद्यालय में पढ़ने के लिए निकला। साइकिल से जैसे ही स्कूल के नजदीक पहुंचा ही था कि चंद्र चौराहा की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने सामने से आ रहे भावेश को चपेट में ले लिया। ट्रेलर का अगला पहिया भावेश के सिर पर चढ़ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने पहाड़िया बलुआ मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम रखा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन मामला बिगड़ता ही गया। मामला बिगड़ता देख एसीपी सारनाथ ने परिवार व स्थानीय लोगों को समझा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

एसीपी सारनाथ डॉक्टर अतुल कुमार अंजन त्रिपाठी के आश्वासन पर परिवार वाले शव को उठाने के लिए तैयार हो गए। एसीपी ने आश्वासन दिया कि इस घटना में ठोस कार्रवाई होगी तथा नो एंट्री में वाहनों को रोका जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed