{"_id":"5ce09d68bdec22074407e22d","slug":"struggling-to-apply-ink-and-payment-of-money-in-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro: वोटिंग से पहले ही स्याही लगाने और पैसा बांटने की शिकायत पर हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro: वोटिंग से पहले ही स्याही लगाने और पैसा बांटने की शिकायत पर हड़कंप
Sun, 19 May 2019 08:07 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 May 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर में शनिवार की आधी रात को एक बस्ती के लोगों की उंगली पर स्याही लगाने, पैसा बांटने की शिकायत पर हड़कंप मच गया। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस पहुंची तब तक स्याही लगाने वाले भाग निकले।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दरअसल, एक पार्टी के कार्यकर्ता और जिले के एक पूर्व ग्राम प्रधान गांव की एक बस्ती में वोटरों की उंगली पर स्याही लगाकर पैसा बांट रहे थे, तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बूथ तक वोट देने नहीं जाने के लिए स्याही लगाई जा रही थी और पैसा बांटा जा रहा था। सीओ त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि शिकायत पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी होते ही सपा के सकलडीहा विधयाक प्रभु नारायण यादव भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने वहां जमकर हंगामा किया। इस दौरान थाने में काफी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की असलियत का पता लगाने में जुटी है।