फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Street vendors will set up stalls of Banarasi cuisine in December

Varanasi News: स्ट्रीट वेंडर्स दिसंबर में लगाएंगे बनारसी व्यंजनों के स्टॉल

Sun, 12 Nov 2023 08:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Street vendors will set up stalls of Banarasi cuisine in December
दिसंबर में स्ट्रीट वेंडर खानपान के व्यंजनोंं के 50 स्टॉल लगाएंगे। इसमें बनारसी व्यंजन होंगे। इनमें छोला समोसा, मलइयो, लस्सी, कचौड़ी जलेबी, टमाटर चाट, दही बड़ा, ठंडाई आदि के स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें केवल स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ही मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सचिव अभिषेक निगम ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का आयोजन किया गया था। इसमें कई राज्यों के स्ट्रीट वेंडर्स आए थे। वेंडर्स ने व्यंजनों के जरिये अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी शशि गुप्ता और रामा यादव का बनारसी चाट, बनारसी कचौड़ी, केसर जलेबी, दही बड़े और लस्सी के स्टॉल लगाए गए। लोगों ने काशी के हुनर की तारीफ की। इसी को ध्यान में रखकर वाराणसी में भी तीन दिवसीय मेला लगाया जाएगा। पिछली बार यह मेला शहीद उद्यान के सामने लगाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed