फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Street cart vendors will tell their problems to the Municipal Commissioner

Varanasi News: नगर आयुक्त को समस्या बताएंगे पटरी ठेला व्यवसायी

Tue, 22 Jul 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Street cart vendors will tell their problems to the Municipal Commissioner
व्यापारियों के उत्पीड़न से परेशान राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के पदाधिकारी मंगलवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपेगे। इस संबंध में सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने नेहरू मार्केट इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय पर बैठक की। संगठन के महासचिव अभिषेक निगम ने बताया कि व्यवसायियों के उत्पीड़न से परेशान होकर संगठन ने 11 सदस्य संघर्ष समिति का गठन किया है। जिसमें अधिवक्ता समाज, व्यापार मंडल, गैर राजनीतिक संगठन, प्रबुद्धजन शामिल है। उत्पीड़न की जानकारी पत्रक के माध्यम से जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी देंगे। समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह भी किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह, हरिशंकर सिन्हा, लक्ष्मण केसरी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed