{"_id":"6861814d1e047d329e010e1d","slug":"story-like-baghwan-movie-in-varanasi-parents-divided-over-house-partition-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बागवान फिल्म जैसी कहानी; घर के बंटवारे में मां-बाप को बांटा, पारिवारिक कलह, मारपीट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बागवान फिल्म जैसी कहानी; घर के बंटवारे में मां-बाप को बांटा, पारिवारिक कलह, मारपीट का मुकदमा दर्ज
Sun, 29 Jun 2025 11:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:40 PM IST
सार
दो बेटों ने जायदाद का बंटवारा किया और मां-बाप को भी आपस में बांट लिया। एक बेटा बाहर रहता है लिहाजा बेटी मां की सेवा के लिए आती है। अब आरोप है कि मां के साथ बेटी से भी मारपीट की गई है। पुलिस को दोनों ओर से तहरीर मिली है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में बंटवारे की फिल्मी कहानी सामने आई है। यहां जायदाद के आलावा बच्चों ने मां-बाप का भी बंटवारा कर लिया है। जानकारी के अनुसार म पहाड़ी गेट बसंत बिहार कालोनी घुघुलपुर निवासी दो बेटों ने मकान की संपत्ति और धन आपस में अपने-अपने नाम करवाकर अपने माता-पिता को भी बांट लिया।
विज्ञापन
बंटवारे में तय हुआ कि पिता बुधराम सेठ छोटे बेटे विमल कुमार के साथ रहेंगे और मां नवरात्रि देवी बड़े बेटे के साथ रहेंगी। बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ शहर के बाहर रहता है।ऐसे में मां की देखभाल करने कभी कभार नवरात्रि देवी की बेटी आ जाती है।
विज्ञापन
बुजुर्ग मां इसी घर में अपने ही पति से अलग रहती है। बुजुर्ग मां की देखरेख के लिए बेटी प्रायः आती जाती रहती है। बेटों की अनदेखी ने बुजुर्ग मां-बाप की ऐसी दुर्दशा कर दी है कि उन्हें उम्र के इस पड़ाव में भी अलग तो रहना ही पड़ता है पारिवारिक कलह होने पर जीविकोपार्जन के लिए डर के मारे आपस में ही झगड़ना भी पड़ता है।
विज्ञापन
नवरात्रि देवी का आरोप है कि छोटे बेटे और बहू उनके ही बुजुर्ग पति पर दबाव बनवाकर आये दिन पिटाई करवाते हैं। इतना ही नहीं जब बुजुर्ग महिला की बेटी ने उन्हें संभाला तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।