{"_id":"64d934722c2357ae1a0054c4","slug":"stopped-from-fighting-then-ran-and-beat-varanasi-news-c-20-vns1013-326882-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मारपीट करने से रोका तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मारपीट करने से रोका तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
पांडेयपुर चौराहे के समीप ठेले पर फल और जूस बेचने वाले ने कुछ मनबढ़ों को मारपीट करने से रोका तो वह भड़क गए। इसके बाद जूस बेचने वाले के साथ ही उसके बेटे और एक ग्राहक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जूस बेचने वाले की शिकायत के आधार पर कैंट थाने की पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खजुरी निवासी सतीश सोनकर ने बताया कि पांडेयपुर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के समीप वह ठेले पर फल और जूस बेचता है। उसके ठेले के समीप सात युवक एक व्यक्ति की अनायास ही पिटाई कर रहे थे। उसने सभी को मारपीट करने से रोका तो वह लोग उस पर भड़क गए और जातिसूचक गाली देने लगे। इसके बाद सभी उसे, उसके बेटे विशाल और जूस पी रहे अमित को पीटना शुरू कर दिए। इधर-उधर भाग कर बचने का प्रयास किया गया तो मनबढ़ों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस संबंध में कैंट थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित पक्ष को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।