फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stone throne on tapti ganga express, many casulities

ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर अचानक हुए पथराव से मची अफरा तफरी

Fri, 31 Mar 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
stone throne on tapti ganga express, many casulities
सीट पर बैठने को लेकर हुआ बवाल, कई घायल - फोटो : अमर उजाला
छपरा से सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पर शुक्रवार को भंडारी स्टेशन (जौनपुर जंक्शन) के प्लेटफार्म संख्या दो पर सीट पर बैठने को लेकर बवाल हो गया। यात्रियों को बैठाने आए लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव  से ट्रेन में बैठे कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान प्लेट फार्म पर जीआरपी या आरपीएफ को जवान मौजूद नहीं था।
भंडारी स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या दो पर छपरा से सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा शाम करीब चार बजे पहुंची।

एक यात्री को बैठाने आए सात आठ  युवक ट्रेन की पीछे की तरफ जनरल बोगी में यात्री को बैठाने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण वह अंदर घुस नहीं पा रहे थे। किसी तरह घुसे तो अंदर सीट को लेकर विवाद हो गया। तभी ट्रेन चल दी।
विज्ञापन


यात्री को छोड़ने आए युवकों ने नीचे उतरकर बोगी पर पथराव शुरू कर दिया। ट्रेन पर पथराव होने से अफरा तफरी मच गई।

खिड़की और दरवाजा खुले होने के कारण पत्थर से कई लोग घायल हो गए। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के सिपाहियों के नहीं होने से पथराव करने वाले वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर जीआरपी आरएन पांडेय ने ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed