{"_id":"5e3eb3ae8ebc3ee59f228bf6","slug":"stone-pelting-on-police-due-to-encroachment-removal-cm-yogi-arrival-preparations-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के आने की चल रही तैयारी, अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के आने की चल रही तैयारी, अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव
Sat, 08 Feb 2020 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस लाठी पटकाकर लोगों को भगाया। पथराव में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
जिले के पड़ाव क्षेत्र में पंडित दीनदयाल स्मारक का निरीक्षण करने 10 फरवरी को आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्दनेजर शनिवार को वाराणसी के सदर एसडीएम और रामनगर पुलिस सूजाबाद में अतिक्रमण हटाने पहुंची। शाम करीब पांच बजे अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया जा रहा था कि तभी वहां के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने लाठी पटककर किसी तरह लोगों को वहां से भगाया। दरअसल सूजाबाद में सेना की जमीन पर हेलीपैड बनाया जाना है। सुबह करीब 11 बजे पुलिस और प्रशासन ने शाम तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन शाम तक अतिक्रमण नहीं हटा तो अधिकारी जेसीबी लेकर पहुंच गए और अतिक्रमण हटाने लगे।
विज्ञापन
इस बीच वहां के लोगों का आरोप है कि सत्ता दल से जुड़े बैनर को पुलिस ने नहीं हटाया और उनकी झोपड़ी को उखाड़ दिया। इससे नाराज लोग पत्थर फेंकने लगे। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। बाद में पुलिस ने लाठी पटकाकर सभी को हटा दिया।