फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएचयू: पथराव से गरमाए माहौल को देख खाली कराया एलबीएस हास्टल, सीआरपीएफ जवानों को भेजा

Thu, 14 Nov 2019 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Nov 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
stone pelting between birla lbs hostel student group for student union election varanasi
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू कैंपस में एलबीएस और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी के बाद माहौल गरमा गया है। इस दौरान करीब आधे घंटे दोनों तरफ से जहां पत्थरबाजी होती रही, वहीं एलबीएस हॉस्टल से पेट्रोल बम भी चले। इधर घटना के बाद पहुंची पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।

stone pelting between birla lbs hostel student group for student union election varanasi

इसके बाद एलबीएस हॉस्टल में घुसकर पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो 15 बाहरी छात्र मिले। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने कमरे में घुसकर पिटाई की है। उधर पुलिस को हॉस्टल की छत पर एक तमंचा भी मिला। कुछ दिन पहले दोनों हॉस्टलों के छात्रों के बीच मैत्री भवन चौराहे पर मारपीट को मुख्य वजह बताई जा रही है।

stone pelting between birla lbs hostel student group for student union election varanasi

विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे दोनों हॉस्टल के बीच पथराव से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने एलडी गेस्ट हाउस चौराहा और नरिया चौराहे पर ही लोगों को रोक दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही मैत्री जलपान गृह चौराहे पर दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी, तभी से माहौल गरम चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
stone pelting between birla lbs hostel student group for student union election varanasi

गुरुवार सुबह भी बिरला छात्रावास चौराहे पर किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट भी शुरू हो गई। इसके बाद जैसे हीछात्र हॉस्टल पहुंचे तो विवाद भीड़ गया।

विज्ञापन
stone pelting between birla lbs hostel student group for student union election varanasi

आरोप है कि एलबीएस हॉस्टल की छत से पत्थरबाजी के साथ ही बिरला हॉस्टल पर पेट्रोल बम भी फेंके गए। इधर पुलिस क अधिकारियों के मुताबिक एलबीएस हॉस्टल से छात्रों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। कई बार समझाने के बाद जब छात्र नहीं माने तो चीफ प्रॉक्टर के साथ पुलिस एलबीएस हॉस्टल के अंदर घुसी। हॉस्टल के वार्डेन के साथ एक -एक कमरे की तलाशी ली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed