फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stone pelting after Teasing girl in sonbhadra

किशोरी से छेड़खानी को लेकर चले ईट पत्थर, मनबढ़ों ने युवती को भी पीटा

Mon, 18 Feb 2019 10:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Feb 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
stone pelting after Teasing girl in sonbhadra
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम करीब छह बजे एक किशोरी से छेड़खानी करने को लेकर दो पक्षों मे ईंट पत्थर चले। मनबढ़ों ने किशोरी को भी पीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुच गई। लेकिन हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक युवक अपने गांव की लड़की से छेड़खानी कर रहा था। किशोरी ने इसकी शिकायत घरवालों से की। रविवार को परिवार वाले किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पीड़िता ने आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही हल्का इंचार्ज अमित तिवारी ने आरोपी के घर जाकर उसके बारे में पूछताछ की। इससे खफा होकर आरोपी के घरवालों ने किशोरी के पहुंच कर उसे पीटने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने किशोरी के घरवालो को भी पिट दिया। 
विज्ञापन


किशोरी के घरवालों का आरोप है कि पिटाई करने वालो ने पत्थर से भी हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल सीपी पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन उनके पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed