फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stirred up in Varanasi Commissionerate over former IPS Amitabh Thakur tweet know what he said

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के एक ट्वीट से वाराणसी कमिश्नरेट में हड़कंप, परेशान हुई सिगरा पुलिस

Sat, 29 May 2021 01:46 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 May 2021 01:46 AM IST
सार

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एक वीडियो ट्वीट किया। कहा कि महमूरगंज के किसी के घर कथित एसटीएफ टीम ने लूटपाट की। इस आरोप भरे ट्वीट के बाद वाराणसी पुलिस एक्शन में आई और संबंधित प्रकरण में जांच अभियान चलाया। 

विज्ञापन
stirred up in Varanasi Commissionerate over former IPS Amitabh Thakur tweet know what he said
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : social media

विस्तार

अक्सर पुलिस की कमियों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए रहने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के एक ट्वीट ने शुक्रवार को वाराणसी कमिश्नरेट में हड़कंप मचा दिया। महमूरगंज स्थित एक घर में कथित एसटीएफ द्वारा लूट का वीडियो शेयर करते हुए पूर्व आईपीएस ने पुलिस कमिश्नर के नाम से पत्र लिखकर जांच की मांग भी की। इसके बाद सिगरा पुलिस थाना अंतर्गत जांच अभियान चलाया।

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एक वीडियो ट्वीट किया। बताया है कि 25 मई को कथित एसटीएफ टीम ने महमूरगंज के किसी के पूरे घर की तलाशी ली। उस समय मकान स्वामी की पत्नी भी मौजूद थीं। लोग लगातार धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


पूरे घर में उलट-पुलट करने के बाद घर में जो रुपये मिले, लेकर चले गए। उन्होंने चार नाम का जिक्र भी पत्र में किया। उनके मुताबिक लूटपाट करने वाली टीम में पुलिस के मुखबिर थे। पुलिस की हनक दिखाकर ये मुखबिर इसी तरह आये दिन कहीं न कहीं लूटपाट करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के निर्देश पर सिगरा पुलिस मुहल्ले-मुहल्ले में पहुंची और पत्र में लिखे नाम के आधार पर मकान तलाशती रही। सिगरा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ला ने बताया कि अब तक की जांच रिपोर्ट भेज दी जा रही है। अगर कोई शिकायत लेकर आता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बाकी पत्र में जिन लोगों पर आरोप है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed