फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stf Varanasi unit busted Gang who making fake covishield vaccine and corona testing kits five arrested supply in many states

वाराणसी: नकली कोविशील्ड और कोविड टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, कई राज्यों में करते थे सप्लाई

Wed, 02 Feb 2022 10:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Feb 2022 10:10 PM IST
सार

एसटीएफ वाराणसी इकाई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंका क्षेत्र के रोहित नगर में छापा मार कर नकली कोविशील्ड, वैक्सीन और फर्जी कोविड टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब चार करोड़ रुपये का सामान बरामद हुआ है।  

विज्ञापन
stf Varanasi unit busted Gang who making fake covishield vaccine and corona testing kits  five arrested supply in many states
नकली कोविशील्ड और कोविड टेस्टिंग किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नकली कोविशील्ड, वैक्सीन और फर्जी कोविड टेस्टिंग किट तैयार करने वाले गिरोह का एसटीएफ वाराणसी इकाई ने भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गिरोह के पांच सदस्यों को मंगलवार को लंका क्षेत्र के रोहित नगर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नकली कोविड टेस्टिंग किट, नकली कोविशील्ड वैक्सीन, नकली जाइकोव डी वैक्सीन, पैकिंग मशीन, खाली वायल, स्वाब स्टिक आदि बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन


यहां से बनकर तैयार दवाएं और किट विभिन्न राज्यों में सप्लाई होती थी। एसटीएफ वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार के अनुसार नकली कोविड किट और वैक्सीन के बारे में लगातार सूचनाएं फील्ड यूनिट टीम को मिल रही थी। उसके आधार पर लंका थाना के रोहित नगर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने डीसीपी से लगाई गुहार

गिरोह का कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

stf Varanasi unit busted Gang who making fake covishield vaccine and corona testing kits  five arrested supply in many states
नकली कोरोना वैक्सीन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

मौके से सिद्दीगिरी बाग निवासी राकेश थवानी,  पठानी टोला चौक निवासी संदीप शर्मा, मालवीय नगर (नई दिल्ली)  निवासी लक्ष्य जावा, नागपुर रसड़ा (बलिया)  निवासी  शमशेर और बौलिया लहरतारा निवासी अरुणेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर राकेश थवानी ने बताया कि वह संदीप शर्मा , अरुणेश विश्वकर्मा व शमशेर के साथ मिलकर नकली वैक्सीन व टेस्टिंग किट बनाता था।
 

stf Varanasi unit busted Gang who making fake covishield vaccine and corona testing kits  five arrested supply in many states
नकली कोरोना वैक्सीन की जांच डिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला

लक्ष्य जावा को सप्लाई करता था जो अपने नेटवर्क के द्वारा अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था। डिप्टी एसपी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह के बारे में जानकारी एकत्र करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद दवाओं की बाजार मूल्य के अनुसार अनुमानित कीमत लगभग चार करोड़ रुपये है।

नकली वैक्सीन के बारे में पुलिस को नहीं लगी भनक 

stf Varanasi unit busted Gang who making fake covishield vaccine and corona testing kits  five arrested supply in many states
बरामद नकली कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

पकड़े गए गिरोह ने पिछले छह माह से किराये पर कमरा लेकर पैकिंग मशीन की मदद से शीशी में पानी की बूंदे भरकर यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में नकली कोरोना वैक्सीन बेचकर करोड़ रुपये कमाए। कई माह से यह खेल चल रहा था लेकिन लंका पुलिस के साथ एलआईयू के कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। एसटीएफ द्वारा नकली वैक्सीन बनाने वाले गिरोह के भंडाफोड़ के बाद अब हर ओर चर्चा है। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed