फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF recovered the minor girl of Jaunpur, kidnapper also arrested from Ahmedabad

जौनपुर की नाबालिग लड़की को एसटीएफ ने किया बरामद, अपहर्ता को भी अहमदाबाद से दबोचा

Sat, 30 Nov 2019 11:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 30 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
STF recovered the minor girl of Jaunpur, kidnapper also arrested from Ahmedabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2018 से अगवा जौनपुर, खुटहन थाना निवासी नाबालिग लड़की को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने शनिवार को अहमदाबाद से बरामद किया। लड़की के अपहर्ता को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर ट्र्रांजिट रिमांड के लिए अहमदाबाद की अदालत में पेश किया।  25 नवंबर 2018 को जौनपुर के खुटहन थाने के नेवादा गांव निवासी राजकुमार यादव ने नाबालिग लड़की को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


इतने दिनों तक अपहर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होने पर हाईकोर्ट के आदेश पर 25 सितंबर 2019 को केस एसटीएफ को सौंपते हुए अपहर्ताओं की गिरफ्तारी को निर्देशित किया गया था।  कोर्ट के आदेश के बाद एसपी एसटीएफ  ने नाबालिग लड़की की बरामदगी सहित अपहर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी। जांच में पता चला कि अगवा लड़की गुजरात के अहमदाबाद में है। इसके बाद टीम ने गुजरात से शनिवार की सुबह अपहर्ता अजीत कुमार यादव निवासी जौनपुर, थाना खुटहन नेवादा को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से लड़की को बरामद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed