फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF arrested section commander of maoists

चंदौली में माओवादियों के सेक्शन कमांडर को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Sat, 24 Mar 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 24 Mar 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
STF arrested section commander of maoists
demo pic
एटीएस वाराणसी तथा स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की देर रात माओवादियों के सेक्शन कमांडर कृष्ण मुरारी उर्फ महादेव को चंदौली के मझवारा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन


वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए गया (बिहार) जाने की फिराक था। उस पर गया में सोलर व झारखंड में क्रशर प्लांट फूंकने का आरोप है। कई राज्यों की पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि कृष्ण मुरारी उर्फ महादेव माओवादी संगठन का सेक्शन कमांडर है। इसकी देखरेख में 12 नक्सली सदस्यों की एक टोली काम करती है। जो बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर जिले में नक्सली घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया नक्सली प्रशिक्षित है और इसने गया में सोलर प्लांट और झारखंड के पलामू में क्रशर प्लांट को फूंक दिया था। गुरुवार को यह मिर्जापुर स्थित अपने गांव गोरथना से मझवारा स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर बिहार जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed