फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State Health Minister Ashwini Choubey meeting with Health Department officials said two more covid vaccine come soon

यूपी: कोरोना टीकाकरण में भारत की स्थिति बेहतर, जल्द आएगी दो और वैक्सीन

Sat, 20 Feb 2021 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 20 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
State Health Minister Ashwini Choubey meeting with Health Department officials said two more covid vaccine come soon
बरेका गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ बैठक करते स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने शनिवार को जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होनें कहा कि कोरोना वैक्सीन बनाने में वैज्ञानिकों के प्रयास की सराहना करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अपने देश के साथ ही हम दुनिया के 160 से भी अधिक देशों में वैक्सीन भेज रहे हैं। जल्द ही दो और वैक्सीन आ जाएंगी। 

विज्ञापन


बनारस रेल इंजन कारखाना गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद अश्विनी चौबे ने कहा कि जिस तरह कोरोना टीकाकरण की सफलता मिल रही है। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में कोरोना मुक्त भारत बनाने की दिशा में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन दो वैक्सीन लगाई जा रही है और आने वाले दो-तीन महीनों में दो और वैक्सीन बनकर तैयार हो जाएंगी। इसके बाद वैक्सीन की कमी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बताया कि अधिक से अधिक कोरोना टीकाकरण कराया जा सके इसके लिए रोटरी क्लब, लायंस क्लब सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने वाराणसी में कोविड काल मे लोगों के इलाज, जांच के साथ ही टीकाकरण अभियान में सफलता की सराहना की और अधिकारियों के प्रयास को सराहा। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह, एडिशनल सीएमओ डॉक्टर एके मौर्या, डॉक्टर एसएस कन्नौजिया, सीएमएस दीनदयाल डॉक्टर बी शुक्ला के साथ ही रेलवे अस्पताल के अधिकारी मौजुद रहे।

बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं पर अधिक फोकस
 स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के पहले जहां कोई लैब नहीं थी वहीं अब लैब की संख्या भी बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस बार के बजट में सबसे ज्यादा स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस किया गया है।  पीएम आत्मनिर्भर भारत स्वास्थ्य योजना भी लांच की गई है, जिसमें पूरे देश भर में 602 क्रिटिकल केयर अस्पताल खोले जाने की बात कही गई है। इससे लोगों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

किसान आंदोलन पर  विपक्ष की राजनीति ठीक नहीं
किसानों के आंदोलन पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष इस मामले में केवल राजनीति कर रहा है,जो ठीक नही है। उनको किसानों से कोई लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित को लेकर के कई बड़े कदम उठाए हैं और जो कृषि बिल लाया गया है उससे किसानों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed