फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   state government minister Ramashankar Singh Patel said - farmers are responsible for their plight

प्रदेश सरकार के मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल के बिगड़े बोल, कहा-किसान अपनी दुर्दशा के लिए खुद जिम्मेदार

Mon, 27 Jan 2020 08:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 27 Jan 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
state government minister Ramashankar Singh Patel said - farmers are responsible for their plight
धान क्रय केंद्र। - फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन

चंदौली जिले के प्रभारी तथा प्रदेश सरकार में उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने सोमवार को नवीन मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां चार में से सिर्फ एक क्रय केंद्र चालू होने पर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी लगाई। इसी बीच उन्होंने वहां मौजूद किसानों को नसीहत देते हुए दुर्दशा के लिए खुद किसानों को जिम्मेदार ठहरा दिया।

मंत्री का यह व्यवहार किसानों को नागवार लगा। ऐसे में मौके पर मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पप्पू ने मंत्री के व्यवहार का विरोध किया। ऐसे में दोनों लोगों में काफी देर तक तीखी बहस हुई। बाद में अन्य नेताओं ने दोनों को शांत करा दिया।

विज्ञापन


मुख्यालय स्थित नवीन मंडी समिति परिसर में किसानों का धान क्रय करने के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को मंडी समिति पहुंचे प्रभारी मंत्री को केवल खाद्य विपणन विभाग का क्रय केंद्र चालू मिला। जबकि यूपी एग्रो, एफसीआई और कर्मचारी कल्याण निगम का क्रय केंद्र बंद रहा। इस पर प्रभारी मंत्री ने मौके पर मौजूद डीएम नवनीत सिंह चहल से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव को तत्काल केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। वहीं मौके पर पहुंचे किसानों ने प्रभारी मंत्री से धान खरीद बहाल कराने की मांग की। इस पर प्रभारी मंत्री किसानों को नसीहत देने लगे। व्यापारी को धान बेचने के बाद अपनी खतौनी दे दे रहे हैं। जिसके बाद उसे किसी प्रकार क्रय केंद्रों पर दर्ज करा दिया जा रहा है।

फिलहाल क्रय केंद्रों को सुचारु रुप से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष का कहना है कि उदय प्रताप सिंह का कहना है कि किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाए उन्हें नसीहत दी जा रही है, जबकि मंडी में चार की जगह एक ही क्रय केंद्र चालू है। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, एसपी हेमंत कुटियाल, विधायक साधना सिंह, एमएलसी केदारनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, राजेश सिंह, ओपी सिंह मौजूद रहे।
 

state government minister Ramashankar Singh Patel said - farmers are responsible for their plight
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मंत्री के व्यवहार से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

लोगों ने चेतावनी दी कि 28 जनवरी तक जिले के सभी क्रय केंद्र सुचारु रुप से संचालित नहीं होंगे तो किसान 29 जनवरी से नवीन मंडी के गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रभारी मंत्री द्वारा नवीन मंडी में किसानों की समस्या नहीं सुनने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मंत्री ने अधिकारियों को फटकारने के बजाय किसानों को नसीहत देकर चले गए।

किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को बताया कि नवीन मंडी में चार क्रय केंद्र होने के बाद भी धान खरीद ठप है। लगभग एक हजार कुंतल से अधिक धान मंडी में रखा गया है, लेकिन क्रय केंद्र पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है। ऐसे में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यही हालत जिले के अन्य क्रय केंद्रों पर है, जबकि अधिकारियों की ओर से 60 फीसदी से अधिक किसानों का धान क्रय करने का दावा किया जा रहा है।

दूसरी ओर नवीन मंडी में किसानों ने आरोप लगाया कि निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री रमाशंकर पटेल ने महज खानापूर्ति करने आए थे। किसानों ने उन्ह अपनी परेशानियों से अवगत कराना चाहा तो वह नसीहत देने लगे। आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। प्रतिनिधि मंडल में वीरेंद्र प्रताप सिंह, जयकुमार सिंह, आनंद प्रकाश रंजन, विनय कुमार सिंह, यशवंत सिंह, कृपा सिंह, आशुतोष यादव, कपिलदेव सिंह, छांगुर सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह, बृजेश त्रिपाठी, शिवाजी सिंह, संजय सिंह, लल्लन सिंह, हरिहर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed